16 पंचयात से आधार बनाने पहुंचते हैं केरेडारी
Updated at : 28 May 2024 4:36 PM (IST)
विज्ञापन

केरेडारी प्रखंड के केरेडारी पंचायत भवन सुविधाओं से परिपूर्ण है.
विज्ञापन
केरेडारी.
केरेडारी प्रखंड के केरेडारी पंचायत भवन सुविधाओं से परिपूर्ण है. मुखिया सोनिया देवी की पहल पर पंचायत सचिव, रोजगार सेवक व अन्य सहयोगी सचिवालय में बैठकर ग्रामीणों का काम करते हैं. कर्मियों की उपस्थिति से ग्रामीणों के काम में भी सुविधा होती है. दूसरे गांव से आने वाले ग्रामीणों के लिए भी बैठने की सुविधा है. पानी के लिए चापानल की व्यवस्था है. केरेडारी पंचायत भवन में आधार सेंटर खोला गया है. केरेडारी प्रखंड के अलावा टंडवा से आधार कार्ड सुधार करने लोग पहुंचते हैं. बुंडू के मोहन कुमार ने कहा कि यहां आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था उपयोगी है. मुखिया सोनिया देवी ने कहा कि केरेडारी पंचायत सचिवालय प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित है. इससे केरेडारी प्रखंड के लगभग पंचायत के लोगों का आना-जाना लगा रहता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




