जीपीएस के माध्यम से चोरी हुई हाइवा भागलपुर से बरामद
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य करा रही राजकेशरी कंपनी के प्लांट से चोरी हुई हाइवा गाड़ी पुलिस ने बरामद कर लिया है.
विज्ञापन
बरकट्ठा.
कोषमा स्थित सिक्सलेन सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य करा रही राजकेशरी कंपनी के प्लांट से चोरी हुई हाइवा गाड़ी पुलिस ने बरामद कर लिया है. आठ जून की रात को हाइवा गाड़ी नंबर जेएच 02 एडब्लू 8076 की चोरी कैंप से कर ली गयी थी. इस बाबत हाइवा गाड़ी मालिक ग्राम दारू निवासी हेमराज मेहता पिता लालमन मेहता ने नौ जून को बरकट्ठा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने 11 जून को हाइवा गाड़ी को ग्राम गजरौली भागलपुर बिहार से बरामद किया. हाइवा गाड़ी जीटी रोड सिक्सलेन सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य में महीनों से चल रहा था. पुलिस ने गाड़ी में लगी जीपीएस के माध्यम से हाइवा को बिहार से बरामद किया. बताया जा रहा है कि इसमें हाइवा चालक की मिलीभगत से गाड़ी चोरी कर ली गयी थी. फिलहाल हाइवा को पुलिस ने बिहार से बरकट्ठा थाना लेकर आयी है. चोरी की घटना में पुलिस द्वारा अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










