योग विभाग ने विवेकानंद की पुण्यतिथि मनायी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग एवं योग विभाग में विवेकानंद की 122वीं पुण्यतिथि मनाई गई.
विज्ञापन
हजारीबाग.
विनोबा भावे विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग एवं योग विभाग में विवेकानंद की 122वीं पुण्यतिथि मनाई गई. अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ अमित सिंह ने की. मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के प्रो सोमनाथ मिश्रा उपस्थित हुए. उन्होंने कहा कि आज योग की प्रासंगिकता काफी बढ़ चुकी है. विवेकानंद के दर्शन में भक्ति योग, कर्म योग, ज्ञान योग, राज योग का वर्णन मिलता है. सभी योग वर्तमान समय के लिए आवश्यक है. विभागाध्यक्ष एवं योग निदेशक डॉ अमित कुमार सिंह ने कहा कि हमें कार्य करने के लिए लंबा जीवन नहीं बल्कि अच्छा कार्य करने के लिए छोटा जीवन भी काफी है. दर्शनशास्त्र विभाग की शिक्षक डॉ यामिनी सहाय ने कहा कि विवेकानंद ने सिर्फ सिद्धांत ही नहीं दिया बल्कि उसे जीवन में चरितार्थ भी किया. संत कोलंबा कॉलेज के शिक्षक डॉ जेपी रविदास ने बताया कि विवेकानंद बचपन से ही जिज्ञासु व्यक्ति थे. धन्यवाद ज्ञापन शोधार्थी अमित रंजन व संचालन योग विभाग के प्रशिक्षक अभिषेक कुमार ने किया. कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रो विजय कुजुर, विजय चौधरी, सत्य प्रकाश, आयशा फातिमा, मो फजल समेत काफी संख्या में विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










