ग्राहक बनकर दुकान में घुसा और ढाइ लाख के जेवर लेकर फरार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Jun 2024 9:09 PM

विज्ञापन

ग्राहक बनकर जेवर दुकान में आया व्यक्ति काउंटर में रखा जेवर से भरा डब्बा लेकर फरार हो गया.

विज्ञापन

विष्णुगढ़.

ग्राहक बनकर जेवर दुकान में आया व्यक्ति काउंटर में रखा जेवर से भरा डब्बा लेकर फरार हो गया. यह घटना रविवार को विष्णुगढ़ अखाड़ा चौक स्थित सुमित ज्वेलर्स में हुई. दुकानदार ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति दुकान में आया और सामान खरीदने की बात कह कर दुकानदार से सोना व चांदी का जेवर दिखाने की बात करने लगा. उस व्यक्ति के साथ एक अन्य व्यक्ति भी आया था, जो बाहर में बाइक लेकर खड़ा था. दुकानदार ने सामान निकाल कर दिखाने लगा इसी बीच काउंटर में रखा डब्बा लेकर फरार हो गया. सुमित कुमार ने बताया कि जब तक हम कुछ समझते इसी बीच उसके सहयोगी उसे मोटरसाइकिल पर बैठा कर भागने में सफल रहा. घटना की सूचना सुमित कुमार द्वारा विष्णुगढ़ थाना में दी गयी. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की. सुमित कुमार ने बताया कि लगभग ढाई लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गया. दुकान के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को देखा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola