पैगंबर मोहम्मद साहब की याद में जलसा-ए-पाक
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जमुआ स्थित कर्बला मैदान में मुहर्रम के अवसर पर पैगंबर मोहम्मद साहब की याद में जलसा-ए-पाक का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
जलसा कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक जानकी यादव, कुमकुम देवी और अन्य.
बरकट्ठा.
जमुआ स्थित कर्बला मैदान में मुहर्रम के अवसर पर पैगंबर मोहम्मद साहब की याद में जलसा-ए-पाक का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, जिप सदस्य कुमकुम देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रसाद मौजूद थे. पूर्व विधायक ने कहा कि मुहर्रम का त्योहार शांति व सद्भावना का प्रतीक है. आज के युग में भी मोहम्मद पैगम्बर साहब के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. जलसा में कई नामी गिरामी उलमाओं ने शिरकत कर रात भर दीनी बातों की तकरीर किया. रविवार की रात आयोजित जलसा में जमुआ समेत आसपास के इलाकों से काफी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी पहुंचे. मौके पर पंसस प्रतिनिधि संतोष शर्मा, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन राणा, पूर्व मुखिया दशरथ यादव, परमेश्वर यादव, जितेंद चंद्रवंशी, श्यामसुद्दीन मियां, सुलेमान अंसारी, नबी मियां, कुजूर मियां, मौला मियां, फरीब मियां, मुस्ताक अंसारी, अशीम अंसारी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










