अवैध खनन व संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई तेज करें : आइजी

Updated:
विज्ञापन
अवैध खनन व संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई तेज करें : आइजी

अपराध नियंत्रण व विधि-व्यवस्था की समीक्षा

विज्ञापन

हजारीबाग. उत्तरी छोटानागपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बोकारो जोन के वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. आइजी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को पिछले छह माह के अपराधों का त्वरित उद्भेदन व निष्पादन करने के निर्देश दिये. उन्होंने महिला अपराध से जुड़े लंबित मामलों को 60 दिनों के भीतर निपटाने को कहा. इसके साथ ही नक्सली हिंसा, वारंटी, इश्तेहार और कुर्की जब्ती के मामलों को जल्द सुलझाने पर जोर दिया. आइजी ने जिलों में प्रतिदिन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया. शिक्षण संस्थानों के पास नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए दुकानों व गुमटियों में सघन छापामारी के आदेश दिये गये. नशीले पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध सीसीए के तहत कार्रवाई करने को कहा गया. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी निगरानी आइजी ने सोशल मीडिया की निगरानी बढ़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही. अवैध खनन, संगठित अपराध और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सीसीए व एनएसए लगाने के निर्देश दिये. साइबर अपराध पर अंकुश लगाने पर भी चर्चा हुई. बैठक में डीआइजी अंजनी कुमार झा, एसपी हजारीबाग अमन कुमार, धनबाद एसपी प्रभात कुमार, बोकारो एसपी नाथु सिंह मीना, एसपी विमल कुमार, एसपी मुकेश लुनायत, एसपी अनिमेश नैथानी, एसपी कुमार शिवाशीष, एएसपी अमित कुमार, एएसपी अमित आनंद शामिल थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola