बीमा कर्मचारी संघ ने मनाया मजदूर दिवस

Updated:
विज्ञापन
बीमा कर्मचारी संघ ने मनाया मजदूर दिवस

झंडोत्तोलन कर शहीद वेदी पर पुष्पांजलि

विज्ञापन

हजारींबाग. बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता मंडल कार्यालय के अध्यक्ष कामरेड अख्तर हुसैन ने की. मंडल कार्यालय, शाखा कार्यालय तथा सीएबी शाखा के अध्यक्ष अख्तर हुसैन, रविंद्र कुमार तथा निरंजन यादव ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया. शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को याद किया. सभा में गणेश सीटू, सुदिप्तो चटर्जी, डीवीसी श्रमिक यूनियन के विजय चौधरी ने कहा कि 140 साल पहले आठ घंटे के काम के अधिकार की लड़ाई लड़ते हुए आठ मजदूरों ने अपनी कुर्बानी दी थी, तब दुनिया के मेहनतकशों को आठ घंटे काम का अधिकार मिला था. धन्यवाद ज्ञापन जगदीश चंद मित्तल ने किया. इस अवसर पर सुशील लकड़ा, दुर्गा सिंह, अजय रविदास, राजेंद्र प्रसाद, प्रवीर राणा, संजय ठाकुर, बिरसा मुंडा, मनीष प्रताप, दीनानाथ पांडेय, देवचंद मंडल, उमेश महतो, सुदर्शन सिंह, निरंजन यादव, राजेंद्र प्रसाद, अर्जुन शर्मा, रूबी कुमारी, मालती देवी, सुनीश बासू, सुनील सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola