खाद्यान्नों को नमी से बचाने का निर्देश
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 05 Jul 2025 11:03 PM
उपायुक्त ने एफसीआइ गोदाम का किया अौचक निरीक्षण
हजारीबाग. उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने शनिवार को खाद्य निगम (एफसीआइ) के गोदाम का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त ने खाद्यान्नों की गुणवत्ता, सुरक्षा और रखरखाव की जानकारी ली. गोदाम भवन की स्थिति, खाद्यान्न भंडारण की स्थिति, परिसर की साफ-सफाई, चूहों से बचाव के लिए व्यवस्था करने, खाद्यान्नों को बरसात में नमी से बचाव के उपाय, अग्निशमन यंत्र तथा अलार्म सिस्टम की समीक्षा की. निर्देश दिया कि बरसात के मौसम में खाद्यान्नों को नमी से बचायें. खाद्यान्नों के रखरखाव में कोताही नहीं बरतें. उपायुक्त ने मेलेथ्रॉन स्प्रे के छिड़काव का निर्देश दिया, ताकि खाद्यान्न कीट प्रकोप से सुरक्षित रह सके. उपायुक्त ने कहा कि खाद्यान्न वितरण योजना से संबंधित जानकारी ली. अधिकारियों को निर्देश दिया कि खाद्यान्न का भंडारण पूरी सावधानी एवं मानकों के अनुरूप हो, ताकि जनवितरण प्रणाली के लाभुकों तक खाद्यान्न समय पर पहुंच सके.निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी, भारतीय खाद्य निगम के अधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










