चयनित गांवों में कीटनाशी छिड़काव अभियान कल से

Updated:
विज्ञापन
चयनित गांवों में कीटनाशी छिड़काव अभियान कल से

सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन

हजारीबाग. जिले में मलेरिया नियंत्रण को लेकर 20 मई से कीटनाशी छिड़काव (इंडोर रेजिडुअल स्प्रे) अभियान शुरू होगा. अभियान को लेकर सोमवार को सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ कपिलमुनि प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2025 में जहां मलेरिया के मामले सामने आये थे, उन्हीं चयनित गांवों में 20 मई से कीटनाशी छिड़काव कराया जायेगा. इसके लिए जिला स्तर पर माइक्रोप्लान तैयार किया गया है. अभियान बड़कागांव, चुरचू, चौपारण, कटकमसांडी, बरही, पदमा, इचाक तथा सदर प्रखंड के चयनित क्षेत्रों में चलाया जायेगा. इसमें बीएसएफ कैंप, केंद्रीय कारागार और जैप-10 परिसर को भी प्राथमिकता दी गयी है. प्रशिक्षण के दौरान भीबीडी सलाहकार मैमूर सुलतान एवं मलेरिया निरीक्षक महेंद्र पाल ने कर्मियों को तकनीकी जानकारी दी. साथ ही सहिया के माध्यम से लोगों को जागरूक करने और गुणवत्तापूर्ण छिड़काव सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. प्रशिक्षण में एमटीएस, सीएचओ, एएनएम और बीटीटी शामिल हुए.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola