गैड़ा गांव में भगवान जगन्नाथ मंदिर का उदघाटन

Updated:
विज्ञापन
गैड़ा गांव में भगवान जगन्नाथ मंदिर का उदघाटन

भगवान जगन्नाथ के आदर्शों पर चल कर सनातन संस्कृति को मजबूत करें : अन्नपूर्णा देवी

विज्ञापन

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गैड़ा में नवनिर्मित भगवान जगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन टेंपल) के उदघाटन को लेकर समारोह आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व सांसद रविंद्र राय, जिप सदस्य कुमकुम देवी, बगोदर जिप सदस्य रीता माथुर, सुरेंद्र भाई मोदी, मुखिया सुमन देवी, उपमुखिया चंद्रदीप पांडेय, पंचायत समिति सदस्य सोनिया देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल आजाद थे. मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने उदघाटन के पश्चात कहा कि आज काफी खुशी का दिन है. नवनिर्मित मंदिर बनकर तैयार है. मंदिर को बनवाने में शामिल सभी लोग बधाई के पात्र हैं. उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ और श्रीराम के आदर्शों पर चलकर सनातन संस्कृति को मजबूत करना है. सनातन धर्म और संस्कृति के प्रति लोगों में विश्वास और श्रद्धा बढ़ रहा है. विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि धर्म की रक्षा से स्वयं की रक्षा होती है. धार्मिक आचरण से एक बेहतर समाज का निर्माण होता है. लोगों में सुसंस्कार का विकास होता है. पूर्व सांसद रविंद्र राय ने कहा कि देवालय में शांति की प्राप्ति होती है. यज्ञ और पूजा से आत्मीय शांति के साथ सदाचार का विकास होता है. मंच संचालन संजय पांडेय व धन्यवाद ज्ञापन बासुदेव साव ने किया. इस अवसर पर कुलदीप पांडेय, खेलो साव, शत्रुघ्न पांडेय, सदानंद पांडेय, इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष मुकेश राय, सचिव सौरव पांडेय, नेहल साव, बासुदेव साव, केदार साव, श्यामा साव समेत ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola