शाहपुर जंगल में अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा

Updated:
विज्ञापन
शाहपुर जंगल में अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा

एक गिरफ्तार

विज्ञापन

कटकमसांडी. थाना प्रभारी शिवम गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम ने शाहपुर जंगल में छापेमारी की. पुलिस को जंगल में अवैध विदेशी शराब बनाने की सूचना मिली थी. पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही तस्कर वाहन में लदी विदेशी शराब लेकर फरार हो गया. पुलिस ने वहां 48 बोतल राॅयल स्टैग और आइकोनिक विदेशी शराब जब्त की. साथ ही शराब बनाने के लिए रखे 250 लीटर स्प्रिट, 500 से अधिक स्टीकर, आठ बोरा में 1000 से अधिक खाली बोतल और ढक्कन बरामद किया. पुलिस ने इस दौरान घर मालिक मनार गांव निवासी चुरामन यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस बाबत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें चतरा जिला के गिद्धौर थाना क्षेत्र के रोहमर गांव निवासी मिथिलेश यादव, राजेश यादव, वीरेंद्र यादव, प्रदीप यादव और कटकमसांडी थाना क्षेत्र के मनैया गांव निवासी चुरामन यादव को नामजद आरोपी बनाया गया है.

भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ का गठन

केरेडारी. केरेडारी के बसरिया में भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ का गठन किया गया. इसकी सूचना संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से बीजीआर के महाप्रबंधक को सौंप दी है. इसमें कहा गया है कि यह संघ मजदूरों के हित में कार्य करेगा. मजदूरों की उचित मांग के सवाल पर आंदोलन करेगा. ज्ञापन में शिवपूजन कुमार, संतोष कुमार महतो, राजेश कुमार महतो, पिंटू कुमार, विकास कुमार, पंकज कुमार, अजय कुमार पासवान के हस्ताक्षर हैं.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola