लव-कुश जयंती पर हजारीबाग में दिखा आस्था का रंग, कोयरी विकास मंच ने निकाली भव्य शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन

लव-कुश जयंती पर शोभायात्रा में शामिल कोयरी विकास मंच के लोग

हजारीबाग में लव-कुश जयंती के अवसर पर कोयरी विकास मंच द्वारा एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया. इस आयोजन में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी संस्कृति से जुड़े.

विज्ञापन

हजारीबाग: लव-कुश जयंती के अवसर पर कोयरी विकास मंच हजारीबाग की ओर से मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. भगवान श्रीराम के पुत्र लव और कुश की जयंती को लेकर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ सुबह 11 बजे हुआ. इस दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता और लव-कुश से जुड़ी आकर्षक झांकियां निकाली गयीं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं. समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा में शामिल हुए.

समाज की संस्कृति और इतिहास से जुड़ने का अवसर

कोयरी विकास मंच के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार कुशवाहा ने कहा कि लव-कुश जयंती समाज के लिए गौरव और प्रेरणा का अवसर है. ऐसे आयोजनों से समाज के लोगों को अपनी संस्कृति, परंपरा और इतिहास से जुड़ने का अवसर मिलता है.

जिला सचिव नारायण प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि समाज की एकजुटता और सामाजिक विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करने की जरूरत है.

बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में सदर प्रभारी सुरेश कुशवाहा, उपाध्यक्ष दिनेश महतो (मोरांगी), उप सचिव विजय कुशवाहा, देवदत्त कुशवाहा, सुबल कुशवाहा, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश देव, रामचंद्र महतो, प्रवक्ता देव कुमार राज, उपाध्यक्ष ललन कुशवाहा, कटकमदाग प्रभारी जगेश्वर कुशवाहा, कटकमसांडी प्रभारी भुवनेश्वर महतो, दारू प्रभारी लोकनाथ प्रसाद कुशवाहा, महेश प्रसाद कुशवाहा, इंद्रनारायण कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, नवीन कुमार कुशवाहा, लक्ष्मण प्रसाद, सहदेव कुशवाहा, नूरा के महेश कुशवाहा, उदय कुशवाहा, विजय रथ, बाबलू कुशवाहा, धनंजय कुशवाहा (मटवारी), गोपलो के मुकेश कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola