हजारीबाग के दारू में दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, एक घायल

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग के दारू थाने में सड़क हादसे के बाद घायलों को अस्पताल ले जाता एंबुलेंस.

Hazaribagh Road Accident: हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र में सरस्वती हाई स्कूल के पास दो बाइक की टक्कर में 24 वर्षीय दिलीप कुमार की मौत हो गई, जबकि विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया. पुलिस जांच जारी है. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

हजारीबाग से देवनारायण की रिपोर्ट

Hazaribagh Road Accident: झारखंड के हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में सरस्वती हाई स्कूल के समीप हजारीबाग-विष्णुगढ़ मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक दिलीप कुमार (24), पिता कार्तिक साव, दारू थाना क्षेत्र के पेटो गांव का रहने वाला है. वहीं, घायल युवक विवेक कुमार, पिता दिनेश महतो, टाटीझरिया थाना क्षेत्र के होलंग गांव का रहने वाला है. स्थानीय लोगों ने बताया कि विवेक किसी छात्र को मैट्रिक बोर्ड परीक्षा दिलाने के लिए सरस्वती हाई स्कूल आया था और स्कूल के समीप सड़क किनारे अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर बैठा था. इसी दौरान पेटो की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पीछे से विवेक की बाइक में टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दिलीप को गर्दन में गंभीर चोट लगी, जबकि विवेक का पैर टूट गया.

प्रशासन ने दिखाई तत्परता

घटना की सूचना मिलते ही मैट्रिक बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण कर रहे बीडीओ हारून रसीद तुरंत मौके पर पहुंचे. वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दिलीप कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं, विवेक कुमार का इलाज सदर अस्पताल में जारी है.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग के चूरचू में हाथियों का कहर, एक ही परिवार के चार समेत छह की मौत

दिलीप के गांव में पसरा मातम

दिलीप की मौत की खबर मिलते ही पेटो गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. एक होनहार युवक की असमय मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर के हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की देहरादून हत्या गोली मारकर हत्या, 50 से अधिक मामले दर्ज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola