हजारीबाग के चूरचू में हाथियों का कहर, एक ही परिवार के चार समेत छह की मौत
हजारीबाग के चूरचू में हाथियों ने छह लोगों की जान ली.
Hazaribagh Elephant Attack: झारखंड के हजारीबाग जिले के चूरचू प्रखंड में जंगली हाथियों के हमले से एक ही परिवार के चार समेत छह लोगों की मौत हो गई. गुरुवार की देर रात गांव में घुसे हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. घटना के बाद गांव में दहशत है. वन विभाग ने मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है. नीचे पूरी खबर पढ़ें.
हजारीबाग से जयनारायण प्रसाद की रिपोर्ट
Hazaribagh Elephant Attack: हजारीबाग जिले के चूरचू प्रखंड स्थित आंगो गोंदवार भुइया टोली गांव में गुरुवार देर रात जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों के हमले से एक परिवार के चार लोग समेत छह लोगों की मौत हो गई. मरने वाले में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल बना है.
आपके शहर में
रात के दो बजे हाथियों ने मचाई तबाही
आंगो थाना प्रभारी जानू कुमार ने बताया कि रात करीब दो बजे पांच हाथियों का झुंड गांव में घुस आया. सबसे पहले हाथियों ने धनेश्वर राम (60 वर्ष) को सूंड से उठाकर सूरज राम के आंगन में फेंक दिया. धनेश्वर को बचाने के लिए जब सूरज राम का परिवार बाहर निकला, तो हाथियों ने उन्हें कुचल दिया.
हाथियों के हमले में छह की चली गई जान
हाथियों के हमले से मरने वालो में सूरज राम (60 वर्ष), मधु देवी (22 वर्ष), मधु देवी का डेढ़ वर्ष का बेटा और करीब चार वर्ष की बेटी शामिल हैं. इसके अलावा सुमन देवी (20 वर्ष) और धनेश्वर राम (60 वर्ष) की भी मौत हो गई. चार साल की बच्ची ने इलाज के दौरान शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया. बताया जाता है कि सुमन देवी दो दिन पहले ही अपने ससुराल से मायके आई थी.
इसे भी पढ़ें: जेपीएससी के 22 आवेदकों को हाईकोर्ट से राहत, उम्र सीमा में मिली छूट
मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. गांव में दहशत का माहौल है. वन विभाग की ओर से मरने वाले लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की बात कही गई है. वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मुआवजे की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी. ग्रामीणों ने हाथियों के लगातार बढ़ते आतंक से निजात दिलाने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें: पतरातू की सीआईएसएफ कॉलोनी में महिला ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए