जिप सदस्य ने बिजली ट्रांसफाॅर्मर कराया उपलब्ध
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jun 2024 3:35 PM
विज्ञापन
तुइयो पंचायत के ग्राम डीहा टोला में बिजली ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध करा दिया गया.
विज्ञापन
बरकट्ठा.
तुइयो पंचायत के ग्राम डीहा टोला में बिजली ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध करा दिया गया. डीहा टोला में लगा एक सौ केवीए का बिजली ट्रांसफाॅर्मर पिछले एक सप्ताह से जला पड़ा था. पूरा टोला क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भीषण गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. जिसकी सूचना ग्रामीणों ने बरकट्ठा जिप सदस्य कुमकुम देवी को दी. कुमकुम देवी ने विभागीय अधिकारियों से बात कर समस्या से अवगत कराते हुए ट्रांसफार्मर उपलब्ध करायी. ट्रांसफॉर्मर मिलने से टोले के लोग काफी खुश हुए और कुमकुम के प्रति आभार प्रकट किया. आभार व्यक्त करने वालों में जितेंद्र कुमार, विजय प्रसाद, बसंत प्रसाद, भोला प्रसाद, मुस्तकीम अंसारी, हीरामन महतो, वंशी महतो, खगेंद्र प्रसाद समेत अन्य लोग शामिल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










