हजारीबाग नवोदय विद्यालय में कक्षा 11वीं में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, 12 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा

Jawahar navodaya vidyalaya hazaribagh
Hazaribagh News: हजारीबाग के जवाहर नवोदय विद्यालय बोंगा में एडमिशन प्रक्रिया चल रही है. इसकी प्रवेश परीक्षा 12 जुलाई को होगी, जिसके लिए इच्छुक स्टूडेंट्स 11 जुलाई तक फॉर्म भर सकते हैं. एग्जाम में पास होने वाले विद्यार्थियों का ही एडमिशन होगा. स्टूडेंट्स एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भी जमा कर सकते हैं.
Hazaribagh News| हजारीबाग, आरिफ: हजारीबाग जिले में इचाक प्रखंड के बोंगा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की 11वीं कक्षा में नामांकन को लेकर प्रवेश परीक्षा 12 जुलाई को होगी. इसे लेकर प्राचार्य विनोद कुमार पांडे ने डीईओ प्रवीण रंजन को पत्र देकर अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा है.
साइंस एवं आर्ट्स में होगा एडमिशन
बता दें कि प्रवेश परीक्षा के माध्यम से विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में साइंस एवं आर्ट्स के विद्यार्थियों का नामांकन लिया जायेगा. प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी स्कूल से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं. विद्यार्थियों को 11 जुलाई तक आवेदन फार्म भरने की छूट मिली है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ऑनलाइन फॉर्म भी उपलब्ध
वहीं, इस दौरान विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा का भी ख्याल रखा गया है. इच्छुक लोगों के लिए स्कूल के वेबसाइट पर भी आवेदन फॉर्म उपलब्ध किया गया है. जिले के अंतर्गत सभी माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थी को फॉर्म भरने की अनुमति है. इससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिल सकेगा. प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थी का नामांकन लिया जायेगा.
इसे भी पढ़ें सरायकेला में ओडिशा के कारीगरों ने तैयार किया प्रभु जगन्नाथ का रथ, 27 जून को निकलेगी ऐतिहासिक रथयात्रा
नेतरहाट आवासीय विद्यालय में भी हो रहा एडमिशन
इधर, नेतरहाट आवासीय विद्यालय में भी एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 जुलाई है. वहीं, 21 जुलाई से आवेदक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसकी प्रवेश परीक्षा 27 जुलाई को होगी. इसके लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा ऑनलाइन आवेदन लिये जा रहे हैं. इच्छुक आवेदक जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें
RIMS ने 65 साल पुरानी बिल्डिंग की मरम्मत के लिए दोबारा लिखा पत्र, स्वास्थ्य विभाग से की यह मांग
Rath Yatra 2025: हरिभंजा में कल निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, 250 साल पुरानी है परंपरा
झारखंड के 15 प्रवासी मजदूर दुबई में फंसे, खाने-पीने का संकट, सरकार से लगाई मदद की गुहार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rupali Das
नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




