क्रिकेट टूर्नामेंट में सिरंय पंचायत बनी उप विजेता

Updated at : 28 Jun 2024 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट में सिरंय पंचायत बनी उप विजेता

पांच दिवसीय पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न हुआ.

विज्ञापन

विष्णुगढ़.

पांच दिवसीय पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न हुआ. फाइनल मैच सिरंय पंचायत बनाम हेसला पंचायत के बीच खेला गया. मैच 6-6 ओवर खेला गया. हेंसला पंचायत की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 51 रन बनाये. जवाब में सिरंय पंचायत की टीम 35 रन ही बना सकी. हेसला पंचायत उपविजेता व सिरंय पंचायत उपविजेता रहा. सिरंय टीम की ओर से कप्तान रेखलाल महतो, उप कप्तान बासुदेव महतो, विनय महतो, संजय महतो, संदीप महतो, आशीष कुमार, आशीष महतो, शंकर सिंह, सेवाचंद कुमार, ताहिर अंसारी, रशीद खान खेल रहे थे. मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली, जेबीकेएसएस के केद्रीय संगठन मंत्री महेंद्र प्रसाद महतो उर्फ माही पटेल, ऑक्सफोर्ड स्कूल के संचालक डुमरचंद महतो, एंबिशन पब्लिक स्कूल के विवेक कुमार, हेंसला पंसस अमजद खान, मंजूर आलम समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola