मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व सुधारने का काम आज से

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर बरही बीडीओ क्रिस्टीना ऋचा इंदवार ने सोमवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

बरही.

विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर बरही बीडीओ क्रिस्टीना ऋचा इंदवार ने सोमवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बीडीओ ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण 25 जून से 20 अगस्त तक चलेगा. 25 जून से 24 जुलाई तक मतदाता सूची में नाम जोड़वाने, हटवाने व सुधार करने का काम किया जायेगा. मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के लिए मतदाता को प्रपत्र-6, नाम हटाने के लिए प्रपत्र-7 और नाम सुधारने के लिए प्रपत्र-8 भरना होगा. वोटर आइडी कार्ड खो गया हो तो नया बनवाने के लिए भी प्रपत्र-8 ही भरना होगा. युवक-युवतियों की उम्र 18 वर्ष हो गयी है या एक जुलाई 2024 को 18 वर्ष हो जायेगी वह भी प्रपत्र-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं. उन्हें आवेदन के साथ आयु का प्रमाण पत्र देना होगा. प्रपत्र बीएलओ के पास मिल जाएगा. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 20 अगस्त को किया जायेगा. बैठक में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मन्नान वारसी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित साहू, सीपीआइ के कृष्ण कुमार व पंचायती राज पदाधिकारी सावना मांझी मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola