केरेडारी-बड़कागांव में वज्रपात से दो की मौत, एक घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जिले में शनिवार को बारिश के दौरान तेज हवा और ओलावृष्टि के साथ वज्रपात हुआ. वज्रपात से जिले में दो लोगों की मौत हो गयी.
विज्ञापन
हजारीबाग.
जिले में शनिवार को बारिश के दौरान तेज हवा और ओलावृष्टि के साथ वज्रपात हुआ. वज्रपात से जिले में दो लोगों की मौत हो गयी. केरेडारी प्रखंड के पगार निवासी कैला राम (45 वर्ष) और बड़कागांव चेपा खुर्द की ललिता देवी (30 वर्ष) का नाम शामिल है. दोनों मजदूरी करने के दौरान वज्रपात का शिकार हो गये. ललिता देवी पति टीपू भुइयां ईंट भट्ठा में काम कर रही थी. उस दौरान वज्रपात की घटना हुई. महिला को बेहोशी की हालत में 108 वाहन से बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. इधर, केरेडारी में भी बारिश के दौरान हुए वज्रपात से केरेडारी में एक मजदूर की मौत हो गयी. जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं. मृतक मजदूर कैला राम पिता जूठन राम केरेडारी के पगार गांव का रहने वाला था. वहीं, पचड़ा अंबा टोला निवासी नरेश राम के पुत्र अनिल राम गंभीर रूप से घायल हैं. इनका इलाज परिजन निजी तौर पर करा रहे हैं. घटना शनिवार दोपहर तीन बजे की है. मृतक मजदूर कैला राम अपने पीछे पत्नी, छह लड़की व दो लड़का समेत भरापूरा परिवार छोड़ गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










