ePaper

प्रत्याशी विनोद सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Updated at : 09 May 2024 4:33 PM (IST)
विज्ञापन
प्रत्याशी विनोद सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह ने प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया.

विज्ञापन

बरकट्ठा.

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह ने प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया. उन्होंने विभिन्न गांव के मतदाताओं से मिलकर अपने लिए समर्थन मांगा. प्रत्याशी के साथ पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, जिप सदस्य सबिता सिंह, झामुमो पूर्व जिला उपाध्यक्ष यासीन खान, प्रखंड अध्यक्ष कुद्दूस संसारी, झामुमो केंद्रीय सदस्य बासुदेव महतो, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश कुमार, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, चलकुशा अध्यक्ष सलीम अंसारी, कलीम खान शामिल थे. विनोद सिंह ने कहा कि कोडरमा नहीं बल्कि पूरे झारखंड व देश के लोग इंडिया गठबंधन के पक्ष में हैं. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा ने देश की जनता को सिर्फ जूठे सपने व सब्जबाग दिखाकर सत्ता हासिल की है. उसका जवाब इस चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी. मौके पर श्यामदेव यादव, भुवनेश्वर केवट, प्रखंड सचिव शेर मोहम्मद, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गौरीशंकर चौधरी, सीपीआई अंचल सचिव आनंद पांडेय, राजद नेता अस्मत अली समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola