बीओआई की शाखाओं में ऋण समझौता दिवस 10 को
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बैंक ऑफ इंडिया हजारीबाग अंचल की शाखाओं में 10 मई को ऋण समझौता दिवस का आयोजन किया जायेगा.
विज्ञापन
हजारीबाग.
बैंक ऑफ इंडिया हजारीबाग अंचल की शाखाओं में 10 मई को ऋण समझौता दिवस का आयोजन किया जायेगा. मुख्य प्रबंधक शिवाजी भारद्वाज ने कहा कि समझौता दिवस पर वैसे सभी ऋणधारक जिनके खाते में नियमित रूप से किस्त और ब्याज की राशि नहीं जमा होने के कारण ऋण खाता एनपीए हो गया है, जो ऋण चुकाने में असमर्थ हैं, उनके बकाये ऋण को आकर्षक व आसान शर्तों में समझौता कर बैंक उन्हें ऋण मुक्त करेगा. सभी एनपीए ग्राहक अपनी शाखा में पहुंचकर एकमुश्त समझौता कर कर्जमुक्त होने का लाभ उठाएं. भारद्वाज ने कहा कि इस तरह के कैंप हमारे बैंक द्वारा लगातार किये जा रहे हैं. इस प्रकार का आयोजन हजारीबाग, चतरा, रामगढ़ और कोडरमा जिले की सभी शाखाओं में लगाया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










