गर्मी से जन-जीवन बेहाल, पेयजल के लिए लोग परेशान
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

भीषण गर्मी पड़ने से जन-जीवन बेहाल हो गया है. सुबह आठ बजते ही तापमान चढ़ने लगता है. नौ बजे से सूर्य आग उगलना शुरू कर देता है.
विज्ञापन
चरही.
भीषण गर्मी पड़ने से जन-जीवन बेहाल हो गया है. सुबह आठ बजते ही तापमान चढ़ने लगता है. नौ बजे से सूर्य आग उगलना शुरू कर देता है. गर्मी के कारण लोग अपने-अपने घरों में दुबक जाते हैं. लोग शाम छह बजे थोड़ी राहत के सांस ले पाते हैं. तपती धूप और लू के थपेड़ों से ग्रामीण बेहाल हो गए हैं. क्षेत्र के नदी, नाले, कुआं, तालाब, आहरा, पोखर, डाड़ी, चुआं, चापानल और बोरिंग का जलस्तर घटता जा रहा है. पानी के लिए मानव जीवन से लेकर पशु-पक्षी, जंगली जानवर और मवेशियों में अभी से ही हाहाकार मचने लगा है. सरकार द्वारा चलायी गयी योजना घर-घर जल-नल एक दिखावा बनकर रह गया है. ग्रामीणों को कभी-कभार ही इससे पानी मिल पाता है. इस योजना से कई घर अभी भी वंचित हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










