बिहार से बंगाल जा रहा मवेशी लदा ट्रक जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार
Updated at : 29 Apr 2024 4:25 PM (IST)
विज्ञापन

चोरदाहा चेक पोस्ट के पास चौपारण पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में सोमवार को मवेशियों से लदा एक ट्रक जब्त किया.
विज्ञापन
चौपारण.
चोरदाहा चेक पोस्ट के पास चौपारण पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में सोमवार को मवेशियों से लदा एक ट्रक जब्त किया. ट्रक (एचआर55एए-6990) बिहार से मवेशी लादकर पश्चिम बंगाल जा रहा था. ट्रक पर क्रूरतापूर्वक 15 मवेशी लदे थे. इसमें पांच बछरे थे. थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया यह कार्रवाई वरीय पुलिस पदाधिकारी को मिली सूचना पर की गयी. पुलिस बल को देखते ही तस्कर गाड़ी को छोड़ भगने लगे. खदेड़ कर जवानों ने धर दबोचा. गिरफ्तार तस्करों ने अपना नाम शेख सुजाउद्दीन (30 वर्ष) पिता शेख मो अली मीठापुकुर दक्षिण 24 परगना बेस्ट बंगाल, शेख मुरसलिम (27 वर्ष) पिता शेख नूरनबी मिठपुकुर दक्षिण बंगाल 24 परगना बेस्ट बंगाल, राज कुमार (50 वर्ष) पिता रामलाल सिरसा हरियाणा और मंगल (27 वर्ष) पिता अंग्रेज कुमार सिरसा हरियाणा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गाड़ी से बरामद गाय व बछरे को रख रखाव के लिए गौरक्षिणी भेज दिया गया. पुलिस से बचने के लिए तस्करों ने मवेशी से लदा ट्रक के ऊपर तिरपाल लगा रखा था. हवा जाने के लिए कहीं-कहीं तिरपाल के ऊपरी हिस्से को खोल रखा था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




