आंदोलनकारियों को सम्मानजनक पेंशन दें सरकार : बीपी मेहता

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jul 2024 6:20 PM

विज्ञापन

झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा जिला इकाई में अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को एक दिवसीय धरना उपायुक्त कार्यालय के समक्ष दिया.

विज्ञापन

हजारीबाग.

झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा जिला इकाई में अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को एक दिवसीय धरना उपायुक्त कार्यालय के समक्ष दिया. अध्यक्षता महमूद आलम व संचालन खलील अंसारी ने किया. धरना के बाद अपनी मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा. मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि झारखंड अलग राज्य की लड़ाई में सैकड़ों आंदोलनकारी शहीद हुए, यातनायें झेली, जेल गये लेकिन अलग राज्य बनने के 24 साल बाद भी सरकार आंदोलनकारियों के लिये अबतक कुछ भी नहीं किया है. उन्होंने सरकार से आंदोलनकारियों की पहचान कर उन्हें सम्मानजनक पेंशन एंव अन्य सुविधायें उपलब्ध कराने की मांग वक्ताओं ने की. धरना को महासचिव पुष्कर महतो, बटेश्वर प्रसाद मेहता, चंद्रनाथ भाई पटेल, शबनम परवीन, सुखदेव यादव, गणेश कुमार सीटु, संजर मल्लिक, नंदलाल मेहता, सद्दाम अंसारी, मीसबाहुल, करीम अंसारी, अनवर अहमद, इंद्रदेव कुशवाहा, दिगंबर मेहता, विपिन सिन्हा समेत काफी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola