चरही घाटी हनुमान मंदिर चापानल की मरम्मति हुई

Updated:
विज्ञापन
चरही घाटी हनुमान मंदिर चापानल की मरम्मति हुई

चरही घाटी स्थित नन्हें हनुमान मंदिर में वर्षों से खराब पड़े चापानल की मरम्मत शुक्रवार को सीसीएल चरही ने करा दी.

विज्ञापन

चरही. चरही घाटी स्थित नन्हें हनुमान मंदिर में वर्षों से खराब पड़े चापानल की मरम्मत शुक्रवार को सीसीएल चरही ने करा दी. दोपहर करीब 12 बजे मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद चापानल से पानी निकलना शुरू हो गया है. मंदिर परिसर में मौजूद पुजारी और श्रद्धालुओं में खुशी है. लंबे दिनों से पानी की समस्या थी. घाटी में बने इस मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और यहां रहने वाले पुजारी को पानी के लिए करीब चार किमी दूर वाहन से पानी लाना पड़ता था. कई बार पूजा-पाठ और साफ-सफाई में भी परेशानी होती थी. अब चापानल ठीक होने के बाद मंदिर परिसर में नियमित साफ-सफाई, पौधों की सिंचाई और श्रद्धालुओं को पानी की सुविधा सहज रूप से मिल सकेगी. ज्ञात हो कि बीते 15 मार्च को छठ पूजा समिति चरही, बजरंग दल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने मिलकर मंदिर परिसर और घाटी क्षेत्र की साफ-सफाई करायी थी. इसके बाद चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर मंदिर की रंगाई-पुताई कर ध्वजारोहण किया गया. चापानल की मरम्मत को लेकर महापौर अरविंद राणा ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता से आग्रह किया था. इसके बाद भारतीय मजदूर संघ से जुड़े माया महतो से संपर्क कर इसे सीसीएल चरही की ओर से बनवाने का अनुरोध किया गया. आग्रह के तीसरे दिन ही सीसीएल ने खराब चापानल की मरम्मत कर उसे चालू करा दिया.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola