सम्मान पेंशन का वादा पूरा करे सरकार : पुष्कर

Updated:
विज्ञापन
सम्मान पेंशन का वादा पूरा करे सरकार : पुष्कर

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक

विज्ञापन

केरेडारी. झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा हजारीबाग के तत्वावधान में केरेडारी पंचायत में झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक हुई. मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि 10 हजार झारखंड आंदोलनकारी अपने बाल-बच्चों व स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष और शहादत के लिए तैयार हैं. सरकार झारखंड आंदोलनकारियों को न्याय के साथ सम्मान और समाज में स्वाभिमान से जीने का अधिकार जल्द से जल्द लागू करे. सभी को सम्मान पेंशन एवं 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के वादे को शीघ्र पूरा करे. दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल अध्यक्ष रोजलीन तिर्की ने कहा कि अपने अधिकारों की रक्षा के लिए झारखंड आंदोलनकारी अपनी आवाज स्वयं बनें. अपनी लड़ाई का हिस्सा स्वयं बनना है. हजारीबाग जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को अब घरों में बैठने की आवश्यकता नहीं है. संघर्ष की नींव को कमजोर नहीं होने दिया जायेगा. चतरा जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी भोले-भाले, सच्चे व ईमानदार हैं. इन आंदोलनकारियों की हकमारी नहीं होनी चाहिए. बालेश्वर कुमार ने कहा कि झारखंड आंदोलन की लड़ाई हम लोगों ने मजबूती के साथ लड़ी है. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गोविंद माली ने की. संचालन रामचरित्र राम ने किया. बैठक में सुगन साव, बैजनाथ महतो, संतोष नायक, रामकुमार सोनी, बसंत यादव, चिंतामणि महतो, रामरुत सिंह, दिलीप सिंह, टिकेश्वर साहू, मो बबलू, बलेश्वर महतो, सरकार सिंह, दशरथ महतो, बसंत सिंह, योगेंद्र प्रसाद, रामावतार भगत, लालजी ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola