झामुमो की हजारीबाग जिला समिति का गठन

Updated:
विज्ञापन
झामुमो की हजारीबाग जिला समिति का गठन

गौरव पटेल युवा मोर्चा व सुनीदा देवी महिला मोर्चा की अध्यक्ष

विज्ञापन

हजारीबाग. झारखंड मुक्ति मोरचा केंद्रीय समिति ने हजारीबाग जिला समिति का गठन किया है. इस संबंध में पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने पत्र जारी किया है. युवा मोर्चा का अध्यक्ष गौरव पटेल को बनाया गया है. उपाध्यक्ष पीयूष बेदिया, सत्येंद्र प्रसाद मेहता, अभिषेक प्रसाद और सचिव सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष गोविंद कुमार मनोनीत किये गये हैं. वहीं महिला मोर्चा का अध्यक्ष सुनीदा देवी, उपाध्यक्ष साजमा खातून, आरती देवी, सचिव यशोदा देवी, कोषाध्यक्ष तराना परवीन को बनाया गया है. अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सरफराज अंसारी, उपाध्यक्ष कौशर अंसारी, अब्दुल सलाम, रूस्तम सोहराब, सचिव कुर्बान अंसारी, कोषाध्यक्ष कौशर अंसारी बनाये गये हैं. वहीं किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रभु मुर्मू, उपाध्यक्ष प्रयाग प्रसाद मेहता, वीरेंद्र राणा, सचिव सफीउल्लाह अंसारी, कोषाध्यक्ष उमेश गुप्ता बनाये गये हैं. बुद्धिजीवी मोर्चा के अध्यक्ष सदन प्रसाद मेहता, उपाध्यक्ष छोटेलाल साव, सुमन कुमार पांडेय, सचिव देवी राम हेंब्रोम, कोषाध्यक्ष आफताब आलम को बनाया गया है.

इचाक ने खपरियावां को एक गोल से हराया

हजारीबाग. ए डिवीजन फुटबॉल लीग में गुरुवार को तिरंगा फुटबॉल क्लब इचाक बनाम खपरियावा फुटबॉल क्लब के बीच मैच खेला गया. जिसमें इचाक की ओर से सूरज कुमार ने एकमात्र गोल कर टीम को विजयी दिलायी. मुख्य रेफरी नरेश मुरमुर, महादेव कुमार और नरेश हेंब्रम थे. मौके पर संघ के नजरुल हसन, भैया मुरारी, अशोक कुमार, सुरेंद्र शुक्ला, परमेश्वर, मनोज राम, सुबोध पासवान, सतीउल्लाह, गुड्डू समेत खेलप्रेमी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola