ePaper

मेयर के लिए पांच व वार्ड पार्षद के लिए 79 नामांकन

Updated at : 03 Feb 2026 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
मेयर के लिए पांच व वार्ड पार्षद के लिए 79 नामांकन

हजारीबाग नगर निगम चुनाव

विज्ञापन

हजारीबाग. नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन के पांचवें दिन महापौर पद के लिए पांच व वार्ड पार्षद पद के लिए 79 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया. महापौर पद के लिए विनोद कुमार, मो तस्लीम अंसारी, नजमा खातून, अरविंद कुमार व मनोज कुमार गोप ने नामांकन दाखिल किया. सभी ने निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह के समक्ष नामांकन प्रपत्र जमा किया. वहीं वार्ड एक के लिए शाहीन परवीन, लाजवंती देवी, वार्ड दो के लिए शिवली नुमानी, मो खुर्शीद आलम, मो खलील, शब्बीर अली, वार्ड तीन के लिए रंजन कुमार, वार्ड चार के लिए सुधीर कुमार सिंह, अनिल प्रसाद, रामेश्वर कुशवाहा, वार्ड पांच के लिए सुमन कुमारी, रेखा सिंह, वार्ड छह के लिए मितेश कुमार उर्फ रिंकू वर्मा, वार्ड सात के लिए विजय कुमार चौधरी, नीरज कुमार गुप्ता, रीता नाथ, वार्ड आठ के लिए अर्चना गुप्ता, वार्ड नौ के लिए राजेश कुमार पासवान, वार्ड 10 के लिए शशि शर्मा, रानी कश्यप, पाकीजा खातून, प्रेमलता देवी, फिरदौस अख्तर, वार्ड 11 के लिए अंकिता तिग्गा, मुरमुय चाकी, वार्ड 12 के लिए साधना सिंह, नीलम कुमारी, वार्ड 14 के लिए प्रभा गुप्ता, प्रीति राज, रिंकी देवी, वार्ड 15 के लिए अंशिका प्रिया, राखी कुमारी, वार्ड 16 के लिए अशरफ इमाम, मो नसीम, अदनान नसीम, वार्ड 17 के लिए कुणाल चौरसिया, गुंजन, रमेश प्रसाद, वार्ड 18 के लिए बबीता वर्मा, रेणु देवी, चंचला देवी, वार्ड 19 के लिए ममता देवी, उषा कुमारी, दीपा कुमारी राम, संजू देवी, वार्ड 21 के लिए मो आफताब आलम, वार्ड 23 के लिए दीपक कुमार सिंह, प्रदीप कुमार साहू, अविनाश कुमार सिन्हा, वार्ड 24 के लिए रीता कुमारी, संगीता देवी, क्रांति देवी, संगीता देवी, वार्ड 25 के लिए भूलन राम, सुरेश रंजन, वार्ड 26 के लिए मोना देवी, वार्ड 27 के लिए सोनी कुमारी, सुषमा देवी, जूली गुप्ता, रानू गुप्ता, वार्ड 28 के लिए दीप रंजन, सुनील प्रसाद केसरी, वार्ड 29 के लिए मीना देवी प्रजापति, संजय कुमार, मो वसीम, वार्ड 30 के लिए गजाला परवीन, रजिया खातून, वार्ड 32 के लिए शंकर प्रसाद, खालिद अनवर, संजय कुमार गुप्ता, विक्की विश्वकर्मा, राकेश कुमार, वार्ड 33 के लिए उषा देवी, मुन्नी देवी, रंजना कुमारी, वार्ड 34 के लिए रेणुका कुमारी, रूबी कुमारी, वार्ड 35 के लिए खुशबू देवी, वार्ड 36 के लिए अविनाश कुमार यादव ने नामांकन पर्चा भरा.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola