उर्वरक की बढ़ी कीमतों से खुदरा विक्रेता परेशान, बरकट्ठा में हड़ताल की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन 4 बरकट्ठा 1 में - बीडीओ को ज्ञापन सौंपते खाद्य विक्रेता संघ के लोग. | Prabhat Khabar Network

बरकट्ठा में उर्वरक की बढ़ी कीमतों को लेकर खुदरा खाद्य विक्रेता संघ ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। सरकारी दाम पर खाद न मिलने से विक्रेताओं में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन

बरकट्ठा : खुदरा खाद्य विक्रेता संघ ने अपनी समस्याओं और उर्वरकों की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर बरकट्ठा बीडीओ सह सीओ सुमन कुमार सौरभ से मुलाकात की. संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, सचिव अजय यादव एवं कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपा.

जिसमें बताया गया कि सरकार द्वारा यूरिया का निर्धारित खुदरा मूल्य 266 रुपये 50 पैसे और डीएपी का मूल्य 1350 रुपये तय किया गया है. हालांकि, डिस्ट्रीब्यूटरों द्वारा खुदरा विक्रेताओं को ये उर्वरक ऊंचे दामों पर उपलब्ध कराये जा रहे हैं. रैक पॉइंट पर यूरिया 330 से 340 रुपये और डीएपी 1940 से 1950 रुपये में मिल रहा है, जिसमें ट्रांसपोर्टिंग और लेबर खर्च जोड़ने पर लागत यूरिया के लिए 365 से 375 रुपये और डीएपी के लिए 1980 से 1985 रुपये तक पहुंच जाती है.

विक्रेताओं का कहना है कि इन परिस्थितियों के कारण किसानों को सरकारी दामों पर उर्वरक उपलब्ध कराना उनके लिए संभव नहीं हो पा रहा है. संघ ने प्रशासन से मांग की है कि डिस्ट्रीब्यूटरों से लेकर खुदरा विक्रेताओं की दुकानों तक सरकारी दामों पर यूरिया और डीएपी पहुंचाने की उचित व्यवस्था की जाए.

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो खुदरा विक्रेता स्वतः अपनी दुकानें बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे. इस दौरान बीडीओ सुमन कुमार सौरभ ने विक्रेताओं को आश्वासन दिया कि संघ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन को उच्च अधिकारियों तक भेजकर स्थिति से अवगत कराया जायेगा.

मौके पर कालीचरण महतो, बिमलेश कुमार, सुखदेव प्रसाद, बिनोद प्रसाद, किशोर प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद, अरुण प्रसाद, रितेश चौधरी, नरेश प्रसाद, भीम मंडल, राजेंद्र गुप्ता, सुनील प्रसाद, विकास कुमार, गणेश कुमार, प्रेम चौधरी, कन्हैया प्रसाद और गुनेश्वर प्रसाद सहित कई अन्य खुदरा विक्रेता भी उपस्थित थे.


विज्ञापन
Reyej

लेखक के बारे में

By Reyej

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola