प्रभु यीशु के पुनरुत्थान पर गिरजाघरों में उमड़ी श्रद्धा

Updated:
विज्ञापन
प्रभु यीशु के पुनरुत्थान पर गिरजाघरों में उमड़ी श्रद्धा

बिशप ने कहा-प्रभु यीशु मृत्यु से उठ खड़े होकर प्रत्येक व्यक्ति को जीवन दे रहे हैं

विज्ञापन

हजारीबाग. हजारीबाग के विभिन्न गिरजाघरों में ईस्टर विजिलमास का आयोजन किया गया. समारोह में प्रभु यीशु मसीह की मृत्यु से पुनरुत्थान और सभी को नयी जीवन शक्ति प्रदान करने का संदेश दिया गया. मुख्य संस्कार बिशप आनंद मसीह जोजो ने किया. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यीशु मृत्यु से उठ खड़े हुए हैं और प्रत्येक व्यक्ति को जीवन दे रहे हैं. जब तक गेहूं का दाना मिट्टी में गिरकर नहीं मरता, तब तक वह अकेला ही रहता है और जब वह मर जाता है तो 100 गुणा फल लाता है. बिशप ने कहा कि यीशु समस्त मानव जाति को जीवन देते हैं. हम सभी को दूसरे को जीवन देने में बढ़ना चाहिए. यही ईस्टर का वास्तविक संदेश है. चर्च की बेदी का शृंगार कारमेलियन कन्याओं के द्वारा किया गया. पूरे चर्च को युवाओं ने सजाया. समारोह का संचालन फादर अनूप लकड़ा ने किया. उन्होंने ज्योति गुंजन के माध्यम से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया. समारोह में फादर अंथोनी केजे, फादर टोमी, फादर मनोज, फादर अनूप लकड़ा, फादर रेमेंड, फादर विनोद, फादर विजय सहित पुरोहित, नन और विश्वासी उपस्थित थे.

बीएसएफ मेरू में ईस्टर संडे मना

बीएसएफ मेरू में भी ईस्टर संडे मनाया गया. इस कार्यक्रम में बीएसएफ के अधिकारी, नवभक्ति ट्रेनी, प्रशिक्षकों ने भाग लिया. बिशप आनंद जोजो ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु यीशु जो क्रॉस पर चढ़ गये थे. उन्होंने मानवता को पापों से मुक्ति दिलाने के लिए सबकुछ न्योछावर कर दिया. बीएसएफ के जवान भी राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सबकुछ न्योछावर करने को तैयार रहते हैं. यह महान सेवा है. सीतागढ़ा में पुजारी की तैयारी कर रहे सेमिनारियन ने भक्ति गाना पेश किया. इस कार्यक्रम में बीएसएफ आइजी डीएस पुरिये, डीआइजी डीके प्रमाणिक, धर्मेंद्र कुमार, राजीव गौतम समेत कई पदाधिकारी शामिल थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola