हत्या की प्राथमिकी पर गिरफ्तारी नहीं, डीआइजी और एसपी को आवेदन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Sep 2024 6:49 PM
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या की प्राथमिकी दर्ज होने के तीन माह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
विज्ञापन
हजारीबाग.
विवाहिता की हत्या की प्राथमिकी दर्ज होने के तीन माह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इसकी शिकायत मृतका निशा कुमारी के पिता नगीना प्रसाद दांगी ने डीआइजी, एसपी और बरही एसडीपीओ से की है. इसमें कहा है कि मेरी पुत्री निशा कुमारी की शादी चौपारण थाना क्षेत्र के सूजी गांव में प्रमोद कुमार दांगी पिता सरजू दांगी से 19 जनवरी 2023 को हुई थी. उपहार के तौर पर नकद समेत 20 लाख के सामान दिए थे. शादी के कुछ दिनों तक मृतका निशा ससुराल में रह रही थी. बाद में उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित किया जाने लगा. 27 मई को निशा की मौत हो गयी. पिता ने निशा के ससुराल वालों पर जहर खिलाकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है. इस संबंध में चौपारण थाना कांड संख्या 181/24 के तहत हत्या का मामला दर्ज कराया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










