पर्यटन सचिव ने बड़कागांव के इक्विनोक्स प्वाइंट का निरीक्षण किया

Updated:
विज्ञापन
पर्यटन सचिव ने बड़कागांव के इक्विनोक्स प्वाइंट का निरीक्षण किया

पर्यटन, कला व संस्कृति विभाग के सचिव मुकेश कुमार ने बुधवार को बड़कागांव के प्रसिद्ध मेगालिथ स्थल एवं इक्विनोक्स प्वाइंट का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बड़कागांव. पर्यटन, कला व संस्कृति विभाग के सचिव मुकेश कुमार ने बुधवार को बड़कागांव के प्रसिद्ध मेगालिथ स्थल एवं इक्विनोक्स प्वाइंट का निरीक्षण किया. उनके साथ हजारीबाग डीसी हेमंत सती और डीडीसी रिया सिंह मौजूद थे. सचिव ने लगभग आधे घंटे तक इक्विनोक्स प्वाइंट के मेगालिथ पत्थरों का अवलोकन किया और स्थानीय ग्रामीणों व इतिहासकारों से सूर्योदय के विशेष नजारे के बारे में जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों से स्थल के संरक्षण पर चर्चा की और इसे सुरक्षित रखने का निर्देश दिया. मुकेश कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार मेगालिथ सभ्यता और इक्विनोक्स स्थल को संरक्षित व विकसित करेगी. उन्होंने बताया कि पुरातात्विक विभाग के विशेषज्ञों और अंतरराष्ट्रीय इतिहासकारों को बुलाकर वैज्ञानिक अध्ययन कराया जाएगा. सरकार ऐतिहासिक स्थलों को संरक्षित करने के लिए गंभीर है. ग्रामीणों को सम्मानित किया जायेगा सचिव ने यह भी घोषणा की कि जिन ग्रामीणों ने वर्षों से इस स्थल को सुरक्षित रखा है, उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि इक्विनोक्स स्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित बौद्ध स्तूप का भी निरीक्षण किया जाएगा और उसे भी संरक्षण प्रदान किया जायेगा. निरीक्षण के दौरान हजारीबाग डीसी हेमंत सती, डीडीसी रिया सिंह, बीडीओ जितेंद्र मंडल, अंचलाधिकारी मनोज कुमार, मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार साव, मेगालिथ विशेषज्ञ सुभाषिस दास सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola