समाहरणालय संवर्ग कर्मियों ने जताया विरोध

Updated at : 16 Jul 2024 4:16 PM (IST)
विज्ञापन
समाहरणालय संवर्ग कर्मियों ने जताया विरोध

झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों ने नौ सूत्री मांगों के समर्थन में मंगलवार को काली पट्टी लगाकर प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

हजारीबाग.

झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों ने नौ सूत्री मांगों के समर्थन में मंगलवार को काली पट्टी लगाकर प्रदर्शन किया. इस कार्यक्रम का निर्णय राजभवन के समक्ष दिये गये एक दिवसीय धरना में लिया गया था. इस धरना में उपस्थित सभी 24 जिला के समाहरणालय संवर्ग कर्मी शामिल हुए थे. निर्णय लिया गया है कि 18 जुलाई को सभी कर्मी अपने-अपने जिले में तीन घंटे के लिए दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे. इसके बाद भी यदि सरकार नौ सूत्री मांगों पर विचार नहीं करती है तो 22 जुलाई से सभी कर्मी अनिश्चितकाली हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे. विरोध प्रदर्शन करनेवालों में जिलाध्यक्ष गोपाल पासवान सहित सभी प्रखंड व अंचल के कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola