गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई पर जोर

Updated:
विज्ञापन
गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई पर जोर

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

विज्ञापन

हजारीबाग. उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई. इसमें प्राथमिक, उत्क्रमित, 10 2 उच्च विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय, समर्थ विद्यालय, सीएम एक्सीलेंस स्कूल एवं पीएम श्री विद्यालयों की स्थिति की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने विद्यालयों में पठन-पाठन की स्थिति, शिक्षकों की उपलब्धता, नामांकन, स्थानांतरण, पदोन्नति एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं पात्रता आधारित बनाने पर जोर दिया. इसके लिए बीइओ, बीआरपी एवं सीआरपी के माध्यम से आवेदनों की जांच कराने तथा बीडीओ द्वारा भौतिक सत्यापन कराने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने शिक्षकों की कमी वाले विद्यालयों में सहायक आचार्यों की पदस्थापना सुनिश्चित करने, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने तथा 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा. उन्होंने कक्षा नौवीं से 12वीं तक की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और शिक्षकों के रेशनलाइजेशन की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. बैठक में न्यायालय मामलों, सेवा सत्यापन एवं रिक्त पदों पर नियुक्ति की भी समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने विद्यालय परिसरों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित रखने तथा अनुमंडल पदाधिकारी को कस्तूरबा विद्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola