हाथियों का कांड़तरी में उत्पात

10 एकड़ में लगी मकई, गन्ना, मिर्च व केला बागान को पहुंचाया नुकसान
बड़कागांव. कांड़तरी पंचायत में हाथियों का उत्पात जारी है. कांड़तरी निवासी धर्मनाथ महतो ने बताया कि हाथियों के कारण ग्रामीण कुछ दिनों से रात-रात भर जग रहे हैं. हाथी दो रात से एक ही खेत और एक ही प्लॉट में लगे धान का बिचड़ा, मकई व गन्ना की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं. इसमें राम अवतार महतो की 10 कट्ठा में मक्का, धर्मनाथ कुमार की आठ कट्ठा में मकई व कटहल के पेड़, डालेश्वर महतो के आठ कट्ठा में मक्का और दो कट्ठा में गन्ना, टुकु महतो के पांच कट्ठा में मकई, डोमन महतो की छह कट्ठा में लगी मिर्च, मकई व गन्ना शामिल है. इसके अलावा हाथियों ने रामविलास महतो, उपेंद्र कुमार, कुनू महतो, हित लाल कुमार, केला महतो, लालचंद महतो, महादेव महतो, मूंगा महतो, प्रकाश कुमार, विनोद कुमार, झनकू महतो, सुखदेव महतो, मिथिलेश कुमार, परमेश्वर महतो, घनश्याम महतो की मकई नष्ट कर दी है. सभी किसानों की पांच-पांच कट्ठा में लगी मक्का और मिर्च की खेती पूरी तरह से बर्बाद कर दी है. सिकंदर महतो और सोहर कुमार का लगभग पांच क्विंटल मालदा और आम्रपाली आम तथा केला का बगान पूरी तरह नष्ट कर दिया है.
नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने की मांग
कांड़तरी के किसानों ने डीएफओ और वन विभाग के उच्च अधिकारियों से घटनास्थल पर आकर नुकसान की जांच कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है. ग्रामीणों ने कहा है कि छह दिनों से कांड़तरी के लोगों की नींद हराम हो गयी है. गोंदलपुरा, सोनपुरा, मिर्जापुर से आकर हाथी छह दिनों से उत्पात मचा रहे हैं. ये हाथी कांड़तरी, मिर्जापुर में अब तक चार लोगों का घर तोड़ चुके हैं. लगभग 15 एकड़ में लगी मकई, गन्ना, मिर्च, कद्दू, बोदी की फसन को नुकसान पहुंचाया है. जिससे किसानों को लगभग 10 लाख रुपये की क्षति हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




