जिला योग संघ की कमेटी गठित

Updated at : 12 Apr 2026 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
जिला योग संघ की कमेटी गठित

अभिषेक बने जिलाध्यक्ष

विज्ञापन

हजारीबाग. जुलू पार्क में जिला योग संघ की वार्षिक आम बैठक हुई. पर्यवेक्षक झारखंड योग संघ के उपाध्यक्ष गणेश भारती थे. अध्यक्षता अशोक सिंह ने की. भैया मुरारी सिन्हा एवं सचिव रविंद्र कुमार ने पिछले वर्ष के उपलब्धियों की जानकारी दी. पर्यवेक्षक गणेश भारती ने बताया कि योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया अपनी स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है. बैठक में जिला कमेटी का गठन किया गया. इसमें संरक्षक भैया मुरारी सिन्हा, अध्यक्ष अभिषेक कुमार, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, बहादुर राम, सुमेर सेठी, रीना सिंह, सचिव रविंद्र कुमार, संयुक्त सचिव ज्ञानोदय कुमार, संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह, सहायक सचिव विकास कुमार दास, कोषाध्यक्ष रेणु कुमारी, सह कोषाध्यक्ष शत्रुंजय कुमार, अभिषेक कुमार एवं सुमेर सेठी शामिल हैं. नवनिर्वाचित समिति ने कहा कि शीघ्र ही जिला स्तरीय योगा कंपटीशन कराया जायेगा. धन्यवाद ज्ञापन मुख्य योगा कोच ज्ञानोदय कुमार ने किया.

स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय ट्रस्ट की नयी समिति गठित

बरही. स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय ट्रस्ट की बैठक विधायक मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में ट्रस्ट की नयी समिति का गठन किया गया. डॉ सुनील कुमार दत्त अध्यक्ष, संजय कुमार दुबे सचिव तथा डॉ सुनील कुमार यादव व तुलसी प्रसाद यादव उपाध्यक्ष बनाये गये. वहीं विभिन्न गतिविधियों के लिए दीपक गुप्ता, मनोज घोष, हिमांशु कुमार, सतेंद्र शर्मा, रविकांत ओम, आलोक कुमार, रणजीत सिंह, दिनेश यादव व किशोर राणा को जिम्मेदारी दी गयी. विधायक ने कहा कि पुस्तकालय के माध्यम से बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी. शैक्षणिक गतिविधियां संचालित होंगी. सचिव कृष्णा प्रजापति ने इसे शैक्षणिक धरोहर बताया.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola