भू-अर्जन व एनएच परियोजनाओं की डीसी ने की समीक्षा

Published by :VIKASH NATH
Published at :07 May 2026 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
भू-अर्जन व एनएच परियोजनाओं की डीसी ने की समीक्षा

उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में राजस्व, भू-अर्जन, राष्ट्रीय राजमार्ग, कोल कंपनियों एवं एनटीपीसी से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक हुई

विज्ञापन

लंबित म्यूटेशन मामलों पर जताई नाराजगी हजारीबाग. उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में राजस्व, भू-अर्जन, राष्ट्रीय राजमार्ग, कोल कंपनियों एवं एनटीपीसी से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति, मुआवजा भुगतान और लंबित म्यूटेशन मामलों पर विस्तार से चर्चा की गयी. भारत माला परियोजना के पैकेज-10 एवं 11 के तहत अधिग्रहित भूमि का मुआवजा सभी भू-स्वामियों को दिया जा चुका है. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अधिग्रहित भूमि का म्यूटेशन समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाये. बरकट्ठा क्षेत्र में एनएचएआइ को हस्तांतरित रैयती प्लॉट्स पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया. तेनुघाट-हजारीबाग ट्रांसमिशन लाइन विस्तार से जुड़ी एनओसी बाधाओं को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया गया. बिरहोर टोला, पगार में बिरहोर समुदाय के जर्जर आवासों की मरम्मत कराने का आदेश भी दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि 90 दिनों से अधिक लंबित म्यूटेशन मामले लापरवाही को दर्शाते हैं. उन्होंने बिना उचित कारण आवेदन अस्वीकृत न करने का निर्देश दिया और सभी अंचलाधिकारियों को नियमित कोर्ट संचालन तथा प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को कार्यालय में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा. अवैध बालू लदा तीन ट्रैक्टर जब्त बड़कागांव. गुप्त सूचना पर बालू से लदे तीन ट्रैक्टर को बादम गांव से बड़कागांव पुलिस ने गुरूवार को जब्त किया. तीनों ट्रैक्टर को बड़कागांव थाना लाया गया है. थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गयी कि बालू लादकर कई ट्रैक्टर जा रही है. त्वरित कार्रवाई करते हुए दल बल के साथ पहुंचे. पुलिस का वाहन देख तीनों ट्रैक्टर चालक भाग गये.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola