मुस्लिमों के हक और अधिकार पर मंथन

Updated:
विज्ञापन
मुस्लिमों के हक और अधिकार पर मंथन

निजी क्षेत्र के आरक्षण व स्थानीय नीति विषयों पर हुई चर्चा

विज्ञापन

बरही. मुस्लिम समुदाय के न्याय व अधिकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर कोनरा पंचायत भवन में रविवार को परिचर्चा का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि झारखंड छात्र संघ एवं आमया संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष एस अली सहित कई लोग परिचर्चा में शामिल हुए. मौके पर स्थानीय नीति, निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत आरक्षण, मुस्लिम पिछड़ी जातियों को उसकी आबादी के अनुपात में आरक्षण, जेटेट परीक्षा में उर्दू को शामिल करने, अल्पसंख्यकों से जुड़े बोर्ड, निगम, आयोग और समितियों में स्थायी सचिव और निदेशक की नियुक्ति, एसआइआर पर चर्चा की गयी. उक्त मुद्दों पर सरकार की उपेक्षा पर रोष व्यक्त किया गया. उक्त मुद्दों को लेकर मई में रांची में होनेवाले कार्यक्रम में आगे की रणनीति बनाने की घोषणा की गयी. अध्यक्षता अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति के अध्यक्ष मो कयूम ने की. संचालन मो तौकीर रजा ने किया. परिचर्चा में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डॉ निजामुद्दीन अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी, मो मुशर्रफ हुसैन (देवघर), पंसस मो यूसुफ, मो इसरार, शोएब अख्तर, मास्टर मो अख्तर, मो सफाउल, मो शमशेर, मो मंसूर, मो मोनाजिर, मो सरफराज, मो उस्मान, मो मकसूद शामिल हुए.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola