अंजना जंगल में अफीम की खेती नष्ट

ड्रोन के सहारे अफीम की खेती तक पहुंची प्रशासन की टीम
चौपारण. अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए प्रखंड प्रशासन का अभियान जारी है. बुधवार को पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने अंजना जंगल में लगी अफीम की खेती को नष्ट कर दिया. अंजना जंगल की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए पुलिस ड्रोन कैमरों के सहारे अफीम की खेती तक पहुंच सकी थी. छापामारी दल को देखते ही खेतिहर एवं तस्कर भागने में सफल रहे. प्रशासन ने उक्त स्थल से सिंचाई के लिए लगायी गयी प्लास्टिक का पाइप सहित कई सामान जब्त किया है. छापामारी दल में एसडीपीओ बरही अजीत कुमार बिमल, चंद्रशेखर कुमार पुलिस निरीक्षक बरही, सरोज सिंह चौधरी थाना प्रभारी, सुबिन्दर राम, रवि रंजन, दिव्य प्रकाश, बादल महतो, कमरूद्दीन, श्रवण कुमार, कुलदीप कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
एनडीपीएस एक्ट का आरोपी साक्ष्य के अभाव में रिहा
हजारीबाग. एनडीपीएस एक्ट के आरोपी सूरज कुमार को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया गया. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय सह विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस अधिनियम हजारीबाग आशा देवी भट्ट की अदालत से आरोपी को रिहा किया गया.प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




