छड़वा डैम को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की मांग

Published by :VIKASH NATH
Published at :07 May 2026 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
छड़वा डैम को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की मांग

रांची स्थित झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति की बैठक में हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने भाग लिया.

विज्ञापन

हजारीबाग. रांची स्थित झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति की बैठक में हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने भाग लिया. विधायक ने छड़वा डैम में बोटिंग, गोताखोरों की नियुक्ति और मां काली मंदिर क्षेत्र के जीर्णोद्धार की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी. साथ ही सिलवार स्थित जगन्नाथ धाम मंदिर को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना पर सवाल उठाये. बैठक में कनहरी क्षेत्र में रिसोर्ट निर्माण, हजारीबाग झील के सौंदर्यीकरण, वॉकिंग ट्रैक, लाइटिंग, सुरक्षा और नौकायन सुविधाओं की मांग भी प्रमुखता से उठायी गयी. विधायक ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर हजारीबाग को झारखंड का प्रमुख पर्यटन हब बनाया जा सकता है. एनटीपीसी ने छात्राओं के बीच बांटी सिलाई मशीनें हजारीबाग. एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना की ओर से सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत कटकमदाग स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में छात्राओं के बीच सिलाई मशीनों का वितरण किया गया. कार्यक्रम का आयोजन जागृति महिला संघ के सहयोग से किया गया. कार्यक्रम में जागृति महिला संघ की अध्यक्षा अनिता दास मुख्य अतिथि थी. उन्होंने छात्राओं को सिलाई मशीन देते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ कौशल विकास भी बेहद जरूरी है. सिलाई मशीन देने का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनमें स्वरोजगार के प्रति आत्मविश्वास विकसित करना है. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सिलाई जैसे व्यावहारिक कौशल बालिकाओं को भविष्य में आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. एनटीपीसी परियोजना की ओर से समय-समय पर शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास से जुड़ी सामुदायिक गतिविधियां संचालित की जाती रही हैं. विद्यालय प्रबंधन एवं छात्राओं ने इस पहल के लिए एनएमएल पकरी बरवाडीह और जागृति महिला संघ के प्रति आभार जताया.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola