सीबीआई ने ओएसिस स्कूल में की परीक्षा से संबंधी कागजातों की जांच
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

नीट यूजी पेपर लीक मामले की तह तक पहुंचने के लिए दिल्ली सीबीआई टीम हजारीबाग में लगातार जांच कर रही है.
विज्ञापन
होटल में कागजातों की जांच कर रही टीम
प्रतिनिधि, हजारीबाग
नीट यूजी पेपर लीक मामले की तह तक पहुंचने के लिए दिल्ली सीबीआई टीम हजारीबाग में लगातार जांच कर रही है. मंगलवार को सीबीआई के डीएसपी स्तर के अधिकारी ओएसिस स्कूल पहुंचे. स्कूल में आयोजित हुई परीक्षा से संबंधित कई फाइलें, रजिस्टर और कागजात को लगभग एक घंटे तक जांच की. परीक्षा लीक मामले में सीबीआई की टीम पिछले 25 जून से अबतक एक दर्जन से अधिक बार जांच पड़ताल के लिए स्कूल पहुंची है. कई शिक्षकों से भी सीबीआई ने पूछताछ की है.
सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम शहर के कुछ बड़े होटलों में तीन मई से पांच मई 2024 तक ठहरनेवाले ग्राहकों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है. इस दौरान कौन-कौन लोग होटल में ठहरे, रजिस्टर में इंट्री आदि का अवलोकन टीम ने की. सूत्रों ने बताया कि डीवीसी के सर्किट हाउस में होटल संचालकों को बुलाकर भी सीबीआई ने पूछताछ की. सीबीआई होटलों में गोपनीय तरीके से प्रतिदिन जांच कर रही है.पुलिस टेक्निकल सेल की मदद ले रही सीबीआई टीम
सूचना है कि सीबीआई अधिकारी ओएसिस स्कूल के प्रिसिपल एहसानुल हक के मोबाइल से जुड़े सभी लोगों के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकालकर जांच कर रही है. सूचना यह भी है कि पुलिस टेक्निकल सेल से भी मामले की जांच पड़ताल में सीबीआई सहयोग ले रही है. मालूम हो कि नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच करने सीबीआई की टीम 25 जून हजारीबाग पहुंची थी. इस मामले में ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल सह सिटी कोर्डिनेटर एहसानुल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज और जमालुद्दीन को गिरफ्तार कर पटना ले गयी. इसके बाद से सीबीआई की टीम लगातार हजारीबाग में पेपर लीक मामले की जांच में जुटी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










