…आंबेडकर विचाराधारा मंच की बैठक में 14 को जयंती मनाने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन
…आंबेडकर विचाराधारा मंच की बैठक में 14 को जयंती मनाने का निर्णय

बाबा साहेब की जयंती मनाने को लेकर आंबेडकर विचाराधारा मंच की बैठक मंगलवार को केंदुआ में हुई.

विज्ञापन

चौपारण. बाबा साहेब की जयंती मनाने को लेकर आंबेडकर विचाराधारा मंच की बैठक मंगलवार को केंदुआ में हुई. बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष रामस्वरूप पासवान ने की. संचालन सचिव प्रो बिराज रविदास ने किया. सर्वसम्मति से 15 अप्रैल को प्रखंड मुख्यालय परिसर में आंबेडकर जयंती मनाने का निर्णय लिया गया. श्री पासवान ने कहा कि आंबेडकर जयंती सम्मान और भव्यता के साथ मनायी जायेगी. उन्होंने डॉ भीमराव आंबेडकर के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही मंच का उद्देश्य है. बिराज रविदास ने कहा जयंती के दिन प्रभातफेरी, विचार गोष्ठी, पुष्पांजलि कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन कार्यक्रम का आयोजन होगा. साथ ही युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया. मंच की अगली बैठक तीन अप्रैल को होटल चेतना प्लस में होगी, जहां आगे की रणनीति तय होगी. बैठक में गुलाब रजक, लोकेश कुमार, जगनाथ राम, मानकी रविदास, शंकर रविदास, अशोक पासवान, संटू भुइयां, राजेश कुमार रवि, संजय कुमार, सोनु दास, चंदन कुमार, प्रवीण कुमार, गणेश कुमार रवि, छोटन रविदास, सतीश रविदास, केदार पासवान सहित कई लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola