शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत, हंगामा

Updated:
विज्ञापन
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत, हंगामा

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान छह माह के बच्चे की मौत के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों ने हंगामा किया.

विज्ञापन

हजारीबाग. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान छह माह के बच्चे की मौत के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों ने हंगामा किया. परिजन अस्पताल अधीक्षक के वाहन के सामने बैठकर विरोध करने लगे. मृतक इचाक खुटरा निवासी मिथलेश प्रसाद के पुत्र कार्तिक राज है. मिथलेश ने बताया कि पुत्र को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया था. उसे उल्टी हो रही थी. इलाज के दौरान सुई लगाने के बाद उसकी मौत हो गयी. मौत के बाद जांच टीम गठित- छह माह के बच्चे की मौत के बाद जिला प्रशासन ने जांच टीम गठित की है. अधीक्षक अनुकरण पूर्ति ने बताया कि इस घटना को लेकर जिला प्रशासन के मजिस्ट्रेट सह सीओ व चिकित्सीय टीम के द्वारा जांच की जायेगी. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. बहन ने भाई पर दुष्कर्म का लगाई आरोप, जेल गया बड़कागांव. थाना क्षेत्र में भाई-बहन का रिश्ता को शर्मसार हो गया. एक बहन ने भाई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. बहन ने भाई के विरुद्ध बड़कागांव थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी. आवेदन के आधार पर बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई को चार घंटे में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बहन ने आवेदन में कहा है कि सात मई को 11 बजे रात में यह घटना घटी. इस संबंध में बड़कागांव थाना कांड संख्या 77/ 26 दर्ज किया गया. थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि बहन ने कुछ वर्ष पूर्व प्रेम विवाह की थी. माता-पिता के निधन होने के बाद भाई को अपने ससुराल में रख रही थी.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola