डीसी ने बिरहोर परिवारों की स्थिति जानी

Updated:
विज्ञापन
डीसी ने बिरहोर परिवारों की स्थिति जानी

योजनाओं का लिया जायजा

विज्ञापन

केरेडारी. उपायुक्त हेमंत सती शनिवार को केरेडारी पहुंचे. अंचल कार्यालय में दाखिल खारिज का निष्पादन व रेवेन्यू से संबंधित कार्यों की जानकारी सीओ रामरतन कुमार वर्णवाल से ली. वहीं प्रखंड मुख्यालय में चल रही योजनाओं का जायजा बीडीओ विवेक कुमार व प्रखंड कर्मियों से ली. प्रखंड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद डीसी पगार बिरहोर कॉलोनी पहुंचे. पगार में निवास करने वाले आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों से मिले. उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली. ऊषा बिरहोरिन से बातचीत कर उसे अन्यत्र बसाने पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि बिरहोर परिवारों को बेहतर स्थल पर शिफ्ट करने का प्रयास किया जायेगा. उपायुक्त ने अंचल और प्रखंड कार्यालय में कई चीजे सामान्य पायी. उसे और बेहतर करने का निर्देश दिया. स्वास्थ्य व्यवस्था पर कहा कि स्वास्थ्य सुविधा जल्द ही बेहतर की जायेगी. कांग्रेस नेता दिलदार अंसारी व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बिरहोर परिवारों से संबंधित मुद्दों पर उपायुक्त को ज्ञापन दिया गया था.

स्व-गणना की प्रक्रिया सरल, इससे समय की बचत

बड़कागांव. सेल्फ एन्यूमरेशन (स्वयं गणना) को लेकर क्षेत्र में जागरूकता अभियान तेज हो गया है. जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से लोगों में इस पहल के प्रति उत्साह बढ़ रहा है. प्रमुख फुलवा देवी, उपप्रमुख बच्चन देव कुमार एवं भाभा एटॉमिक सेंटर के पूर्व वीसी सह वैज्ञानिक मुकुल देवनारायण ने संयुक्त रूप से अभियान की शुरुआत की. सभी ने स्वयं डिजिटल पंजीकरण कर आमजन को इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रेरित किया. जनप्रतिनिधियों ने बताया कि स्वयं गणना की यह प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और समय की बचत करने वाली है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola