Coronavirus Outbreak: बड़कागांव के 100 घरों को 20 दिनों के लिए लिया गोद

लॉकडाउन सफल बनाने के लिए हजारीबाग निवासी इंडियन आयल डीलर बरही के मासूम परवेज और महजबीन खान ने बड़कागांव के एक सौ परिवारों को 20 दिनों के लिए गोद लिया है. मासूम परवेज हजारीबाग से आकर बड़कागांव में 100 परिवारों को चावल, दाल, आटा, आलू, सरसो तेल, प्याज आदि वितरण कर रहे हैं.
संजय सागर
बड़कागांव : लॉकडाउन सफल बनाने के लिए हजारीबाग निवासी इंडियन आयल डीलर बरही के मासूम परवेज और महजबीन खान ने बड़कागांव के एक सौ परिवारों को 20 दिनों के लिए गोद लिया है. मासूम परवेज हजारीबाग से आकर बड़कागांव में 100 परिवारों को चावल, दाल, आटा, आलू, सरसो तेल, प्याज आदि वितरण कर रहे हैं.
यह काम वे 20 दिनों तक करते रहेंगे. उनका कहना है वैश्विक महामारी कोरोनावायरस है. इससे जंग हमें जितनी है. इसके लिए हम सभी को लॉकडाउन का पालन करना होगा. इस दौरान कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे, गरीबों को दिक्कत ना हो, इसके लिए मैं हमेशा प्रयासरत हूं.
उन्होंने कहा कि बड़कागांव मेरी जन्मस्थली है. इस धरती से मुझे खास लगाव है. यहां के सारे लोग मेरे अपने हैं. मैं चाहता हूं कि बड़कागांव के कोई भी गरीब भूखे ना सोए. इसलिए मैं हजारीबाग से बड़कागांव में आकर गरीबों की सेवा कर रहा हूं. उन्होंने यह भी कहा कि लोग घर में रहें, सुरक्षित रहें. अगर आवश्यक काम से बाहर निकलते हैं तो मास्क लगाकर निकलें. फिर काम पूरा कर घर जल्द लौट जाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




