CoronaVirus Lock down: ना हों परेशान बड़कागांव में एलपीजी की हो रही होम डिलीवरी

Updated at : 27 Mar 2020 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
CoronaVirus Lock down: ना हों परेशान बड़कागांव में एलपीजी की हो रही होम डिलीवरी

महामारी कोरोनावायरस से बचाव के तहत लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए बड़कागांव के गैस एजेंसी जय माता दी एचपी गैस द्वारा होम डिलीवरी कर लोगों को गैस मुहैया कराया जा रहा है. गैस खत्म होने पर लोगों को अब गैस दुकान में भीड़ लगाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि गैस की आवश्यकता पूरी करने के लिए गैस एजेंसी के कर्मी घर-घर जाकर होम डिलीवरी कर रहे हैं.

विज्ञापन

संजय सागर, बड़कागांव

जय माता दी एचपी गैस की प्रेमलता कुमारी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर जय माता दी एचपी गैस बड़कागांव अपने उपभोक्‍ताओं से आग्रह करता है कि आप सभी घर से बाहर ना निकले, अपने व अपने समाज, राज्‍य और देश के हित को देखते हुए आप अपने घरों से बाहर न निकलें.

उन्‍होंने बताया कि होम डिलीवरी के लिए छह छोटी-बड़ी वाहन और 12 आदमियों को लगाया गया है. होम डिलीवरी के लिए मोबाइल नंबर 7461084888, 8083040270 तथा ऑनलाइन नंबर 08987523456 पर फोन लगायें और अपना छह अंकों का उपभोक्‍ता संख्‍या बताएं. दो तीन घंटे या दूसरे दिन आपके घर गैस पहुंच जायेगा. मार्च माह रेट 870.50 रुपये है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola