कांग्रेस का मेयर प्रत्याशी मोहम्मद तसलीम अंसारी को समर्थन

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस का मेयर प्रत्याशी मोहम्मद तसलीम अंसारी को समर्थन

जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक में समर्थन देने का निर्णय

विज्ञापन

हजारीबाग. नगर निगम चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में बैठक हुई. अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिलाध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की. बैठक में सर्वसम्मति से नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी के रूप में मोहम्मद तसलीम अंसारी को समर्थन देने का निर्णय लिया गया. मौके पर मुन्ना सिंह, अवधेश कुमार सिंह, शशि मोहन सिंह, बिनोद सिंह, आबिद अंसारी, निसार खान, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, गुड्डू सिंह, रेणु कुशवाहा, बेबी देवी, सलीम रजा, वीरेंद्र कुमार सिंह, राजू चौरसिया, दिगंबर प्रसाद मेहता, डाॅ प्रकाश कुमार, लाल बिहारी सिंह, गोविंद राम, कैलाश पति देव, दिलीप कुमार रवि, राजीव कुमार मेहता, जावेद इकबाल, सदरूल होदा, विजय कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

व्यय अनुवीक्षण दलों को दिया गया प्रशिक्षण

हजारीबाग. नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी हैं. चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में व्यय अनुवीक्षण दलों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में वीडियो निगरानी दल, स्थैतिक निगरानी दल, उड़न दस्ता दल, वीडियो अवलोकन दल एवं लेखा दल के सदस्य शामिल हुए. नोडल पदाधिकारी ने सभी दलों को उनके दायित्वों और कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी. बताया गया कि वीडियो निगरानी दल अभ्यर्थियों के कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कर उसी दिन सीडी और प्रतिवेदन कोषांग को सौंपेंगे. उड़नदस्ता दल अपने-अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमणशील रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे और सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करेंगे. नकदी, शराब वितरण व अन्य अवैध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये गये. विशेष निगरानी के लिए नगरपालिका क्षेत्र में सात चेकपोस्ट सक्रिय किये गये हैं, जहां दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी तैनात हैं. प्रशिक्षण के दौरान रिपोर्टिंग प्रपत्रों की जानकारी भी दी गयी. मौके पर अजय प्रसाद, रियाजउद्दीन खान, रंजीत सिंह, रवि वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola