पुस्तक मेले का समापन

Updated:
विज्ञापन
पुस्तक मेले का समापन

प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी हुए सम्मानित

विज्ञापन

हजारीबाग. पुस्तक मेले का रविवार देर शाम समापन किया गया. इसके प्रबंध न्यासी चंद्र भूषण ने बताया कि हजारीबाग में पुस्तक मेला काफी सफल रहा. चार दिनों तक पुस्तक प्रेमियों की भीड़ लगी रही. पुस्तक प्रेमियों ने देश भर के जाने-माने प्रकाशक की पुस्तकों की खरीदारी की. समापन कार्यक्रम में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी रोशनी सिंह सहित कई अतिथि मौजूद थे. अब गिरिडीह जिले में चार दिवसीय पुस्तक मेला नौ से 12 अप्रैल तक झंडा मैदान स्थित विवाह भवन में लगेगा. पुस्तक मेला में बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए. कवि व कवयित्री सम्मेलन मेले की शोभा बढ़ाने में मददगार बना. चित्रकला एवं कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में स्कूली विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसमें स्नेहल कृष्ण, अनु कुमारी, ज्ञानमयी एवं प्राणशीं अपूर्वा के नाम शामिल हैं.

शतचंडी महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहण

टाटीझरिया. बंशी में ग्राम देवी प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ की शुरुआत रविवार को ध्वजारोहण के साथ किया गया. आचार्य मनोज पांडेय ने यजमान शिवकुमार शर्मा को वैदिक रीति से पूजा-पाठ करवाया और ध्वजारोहण किया. ग्रामीणों ने ध्वजारोहण के साथ-साथ यज्ञ मंडप निर्माण की नींव रखी. प्रवचन के लिए मंच, श्रोताओं के बैठने की जगह, लाइट, टेंट, गेट समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा कर स्थान का चयन किया. आचार्य ने बताया कि महायज्ञ 18 से 24 अप्रैल तक चलेगा.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola