महिलाएं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाती हैं: रीमा मिश्रा

Updated at : 09 Mar 2025 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाएं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाती हैं: रीमा मिश्रा

चाणक्या आईएएस एकेडमी के जेनरल मैनेजर रीमा मिश्रा ने छात्राओं के साथ केक काटकर महिला दिवस मनाया

विज्ञापन

9हैज112में- केक काटकर महिला दिवस मनाती रीमा मिश्रा व अन्य हजारीबाग. चाणक्या आईएएस एकेडमी के जेनरल मैनेजर रीमा मिश्रा ने छात्राओं के साथ केक काटकर महिला दिवस मनाया. रीमा मिश्रा ने कहा कि महिलाएं देश के उच्च अधिकारियों के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभा रही हैं. इन्होंने पलामू से अहमदाबाद, जयपुर, दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में नारी सशक्तिकरण के कार्यों पर अपनी पहचान बनायी है. चाणक्या आईएएस एकेडमी के 25 शाखाओं में जेनरल मैनेजर के पद पर रहकर युवतियों को शिक्षा के प्रति जागरूक और महिलाओं को अपने अधिकार, दायित्व और विचार के लिए प्रेरित करते हैं. जिससे पिछड़े इलाके में महिलाओं के बीच रीमा मिश्रा की अलग पहचान है. इन्होंने कहा कि चाणक्या एकेडमी में पढ़ने वाली कई लड़कियां सिविल सेवा में आईएएस, आईपीएस समेत राज्य के उच्च पदाधिकारी बन सेवा दे रहे है. जिससे देश गौरवान्वित है. इन्होंने कहा कि लड़कियां अपनी मेहनत, लगन से पढाई कर कामयाबी हासिल कर अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बनने की सलाह दी. इस क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए रीमा मिश्रा को वर्ष 2016 में तत्कालीन राज्यपाल और वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुमू ने अवार्ड देकर सम्मानित किया था. इन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति शिक्षा, विकास और उत्थान करने के क्षेत्र में संतुिष्ट मिलती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola