आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 05 Jul 2025 10:58 PM

विज्ञापन

नाबालिग लड़की का अपहरण मामला

विज्ञापन

बरकट्ठा. गोरहर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है. इस बाबत लड़की के पिता ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में कहा है कि मेरी पुत्री बंडासिंगा स्कूल में नौवीं की छात्रा है. वह तीन जुलाई को स्कूल गयी थी, लेकिन जब शाम चार बजे तक घर नहीं पहुंची, तो उसकी खोजबीन शुरू की गयी. इसी दौरान पता चला कि गांव के ही आशीष ठाकुर (पिता राजकुमार ठाकुर) द्वारा मेरी पुत्री का अपहरण कर लिया गया है. वह मेरी पुत्री को बगोदर की ओर ले जाते हुए देखा गया है. इस बाबत गोरहर थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं नाबालिग तीन जुलाई की रात ही अपने घर पहुंच गयी अौर अपनी आपबीती सुनायी. उसने बताया कि आशीष ठाकुर के चंगुल से किसी तरह जान बचाकर घर पहुंची. इस बाबत गोरहर थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश में छापामारी जारी है. वहीं पुलिस ने नाबालिग का न्यायालय में 164 के तहत बयान दर्ज कराकर परिजन को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola